नयी दिल्ली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज कहा कि
केन्या में भारतीय मिशन उस घायल गुजराती नाविक को वापस लाने का प्रयास कर
रहा है जो सोमालिया के एक अस्पताल में भर्ती है।
हामिद जुनेजा :30: को श्रीलंकाई पोत फहद से सोमालिया लाया गया। जुबा
जिले के किसामायु में 21 मई को माल लादते वक्त उसके पैर की हड्डी टूट गई और
अन्य चोटें भी आईं।
उसे पहले किसामायु के एक अस्पताल में भर्ती
कराया गया लेकिन बाद में उसे सोमालिया की राजधानी मोगादिशु के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
नाविकों के एक संगठन ने सुषमा को पत्र लिखकर इस मामले में उनकी मदद मांगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment