महीनों तक मकान मालिक की नाबालिग बेटी से करता रहा रेप, गर्भवती हुई तो…
हल्द्वानी: शहर के एक पॉश इलाके में किराये के घर में रह
रहे एक कंपनी के मैनेजर ने मकान मालिक
की नौवीं में पढ़ने वाली
बेटी से दुष्कर्म कर दिया। इतना ही
नहीं वह कई महीनों तक उसके साथ
रेप करता रहा। लेकिन जब वह गर्भवती हो गई तो
उसने हैवानियत की हद पार कर दी।
नाबालिग के घर वालों को इसकी भनक तब
लगी जब गर्भ ठहरने पर उसने गर्भनिरोधक
गोली खाने की सलाह दे डाली।
घर वालों ने मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस
आरोपी की तलाश में दबिश दे
रही है।
छात्रा के घर में मथुरा के कान्हा माखन वाटिका निवासी
नरेश कुमार सिसौदिया छह महीने से किराया का कमरा
लेकर रह रहा है। वह सैम इंडिया बिल्ड वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड
में प्रोजेक्ट मैनेजर है।
छात्रा की मां नहीं है। वह
अपनी मुंहबोली मां के साथ
रहती है। मुंहबोली मां ने पुलिस को बताया
कि प्रोजेक्ट मैनेजर ने बेटी से नजदीकियां
बनाई और यौन शोषण करता रहा।
गर्भ ठहरने पर उसने छात्रा को गर्भ निरोधक गोलियां खाने
की सलाह दे दी। इस बात की
जानकारी परिवार वालों को हो गई। कोतवाली
के वरिष्ठ उपनिरीक्षक एमएस दसौनी ने
तहरीर के आधार पर नरेश के खिलाफ धारा 376, 3/4
पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का
कहना है कि छात्रा का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।
आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment