खूनी रंजिश में निर्दलीय पार्षद को गोलियों से भूना एक घायल
मेरठ। थाना कोतवाली क्षेत्र के दो कुख्यात बदमाशों की रंजिश में रविवार शाम ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर एक निर्दलीय पार्षद की हत्या कर दी गई है जबकि उसका भतीजा घायल हो गया है। तहसील निवासी आरिफ पहलवान उर्फ पंजा वार्ड 66 से निर्दलीय पार्षद था रविवार की शाम वह अपने रिश्तेदारी के भतीजे शादाब उर्फ भूरा के साथ कसाई वाली मस्जिद के निकट एक सैलून में सेव बनवा रहा था बताया जा रहा है इसी दौरान चार-पांच बदमाशों ने उस पर पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी अचानक हुए हमले से आरिफ बच नहीं पाया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि शादाब गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के बाद कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची घायल शादाब को हॉस्पिटल में भर्ती कराते हुए आरिफ का सब मोर्चरी में भेजा एसएसपी मंजिल सैनी एस पी सिटी मान सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
0 comments:
Post a Comment