अशोक श्रीवास्तव, जिला सम्वाददाता अमेठी
अमेठी । विकासखंड जामो जगदीशपुर तथा मुसाफिरखाना की सीमा पर कादू नाले पर सिंचाई विभाग से निर्मित ग्रामीण सेतु रेलिंग विहीन होने से जानलेवा बन गया है. पुल की रेलिंग चोर उचक्के स्मैक पीने वाले काट ले गए हैं. इस सेतु का लोकार्पण 22 अक्टूबर 2000 को तत्कालीन भाजपा मंत्री माननीय श्री ओम प्रकाश सिंह सिंचाई उच्च शिक्षा लोक निर्माण मंत्री के द्वारा किया गया था इस सेतु के 2 किलो मीटर की परिधि में तीन प्राइमरी तथा 3 जूनियर हाई स्कूल 5 इंटर कॉलेज 1 डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राएं आती जाती हैं . रेलवे स्टेशन अढनपुर एन एच 56 तथा फोरलेन 2 किलोमीटर के अंतर्गत होने से राहगीरों का आना-जाना दिन रात लगा रहता है रात के अंधेरे में सुनसान जंगल में रेलिंग विहीन पुल से होकर गुजरने वाले लोगों का जीवन हमेशा खतरे में रहता है नीचे 50 फुट गहरा नाला जिसमें हमेशा जल धारा प्रवाहित रहती है अब तक इस सेतु से कई गिरकर लोग मर चुके हैं कई लोग घायल हुए हैं अनेकों जानवर तथा जंगली जानवर सेतु से नीचे नाले में गिर कर मरते रहते हैं इस रेलिंग विहीन सेतु की मरम्मत हेतु जिलाधिकारी अमेठी क्षेत्रीय सांसद क्षेत्रीय विधायक से की गयी लेकिन अभी तक रेलिंग नहीं लग सका ।

0 comments:
Post a Comment