नयी दिल्ली, भाषा: उत्तर पूर्व दिल्ली के वजीराबाद इलाके में आज 40 वर्षीय एक व्यक्ति की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब पुलिस उस व्यक्ति का कथित तौर पर पीछा कर रही थी। ट्रक चालक फरार हो गया। मृतक की पहचान बेगमपुर निवासी सुशील कुमार मिश्रा के तौर पर हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यातायात पुलिस कर्मी व्यक्ति का पीछा कर रहा था लेकिन पुलिस ने ऐसी किसी घटना से इंकार किया है।
पुलिस के अनुसार, वह पता लगाने के लिए प्रयासरत है कि मिश्रा का पीछा कौन लोग कर रहे थे।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top