बताया जा रहा है कि बिरौल थाना के डुमरी गांव में आर्केस्ट्रा का आयोजन हुआ था. जहां बिरौल बाजार में बिरौल थाने के सहायक अवर निरीक्षक सतीश कुमार ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया. इसके बाद उन्होंने डीजे के पास जाकर जमकर डांस ही नहीं किया बल्कि, वर्दी की धौंस में उसने बार गर्ल्स के साथ अश्लील हरकतें भी कर डाली.
इतना ही नहीं स्टेज पर जब महिला डांसर डांस कर रही थीं तभी नशे में चूर जमादार साहब स्टेज पर चढ़ने का प्रयास करने लगे. दारोगा जी को रोकने का के लिए स्थानीय लोग उन्हें कानून की बात समझाने लगे. लेकिन, वो कहां मानने वाले थे. सभी को
धक्का देने लगे. बावजूद स्थानीय लोगों ने जमादार को
स्टेज पर नही चढ़ने दिया.
घटना की जानकारी एसएसपी सत्यवीर सिंह को दी गई. इसके बाद पुलिस ने ASI को दबोच लिया. ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई गई. जिसमें अल्कोहल की काफी मात्रा पाई गई. एसएसपी सत्यवीर सिंह के निर्देश पर नशेड़ी दारोगा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. इस मामले में एसएसपी ने मीडिया को बताया कि आरोपित पुलिस कर्मी पर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है.


0 comments:
Post a Comment