नयी दिल्ली, आठ जून : भाषा : दिल्ली पुलिस के विशेष सेल ने खूंखार गैंगस्टर छोटा शकील के सहयोगी को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों ने कहा कि जुनैद चौधरी को पूर्वी दिल्ली से कल रात गिरफ्तार किया गया।
इससे पहले उसे पिछले साल जून में तीन अन्य के साथ गिरफ्तार किया गया
था और उसके पास शकील द्वारा भेजा गया हवाला धन और हथियार थे। वे उस समय
हिन्दू सभा प्रमुख स्वामी चक्रपाणि की हत्या करने की साजिश रच रहे थे।
चौधरी तीन चार महीने जेल में बंद रहा और फिर जमानत पर रिहा हो गया था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment