पीटीआई: चांदनी चौक के किनारी बाजार इलाके में एक तीन मंजिला इमारत में आज आग लग गई। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
यह इमारत गुरूद्वारा शीशगंज साहिब के पीछे स्थित है। आग लगने की खबर
दोपहर लगभग एक बजे मिली और दमकल की 22 गाड़ियों को घटनास्थल की ओर रवाना
किया गया।
शाम तक आग पर काबू पा लिया गया। इमारत की उपरी मंजिल पर दस लोग फंसे हुए थे जिन्हें दमकलकर्मियों ने बचा लिया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment