जयपुर, :भाषा: राजस्थान के बारां जिले के मांगरोल में
कल एक खड्ड में गिरे बछड़े को निकालने के लिए उतरे
तीन लोगों की
जहरीली गैस से मौत हो गयी
और चार अन्य बीमार हो गए ।
बारां पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार खड्ड में गिरे बछड़े :गौवंश:
को निकालने के लिए एक के बाद एक कर उतरे रामेश्वर :26:,
जितेन्द्र :18: और ओमप्रकाश :50: की
जहरीली गैस की वजह से
मौत हो गयी और चार अन्य बीमार हो गए

बीमार लोगों को बारां के सरकारी अस्पताल में
भर्ती करवाया गया जहां कुछ देर बाद
छुट्टी दे दी गयी । पुलिस ने
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से बताया कि खड्ड में
जहरीली गैस की वजह से
यह हादसा हुआ । पुलिस यह बताने में असमर्थ रही
की खड्ड में गिरे बछड़े का क्या हुआ ।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top