देहरादून, :भाषा: महाराष्ट्र की एक महिला
ने बद्रीनाथ मंदिर के पूर्व पुजारी और
बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ
पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
चमोली की पुलिस अधीक्षक
तृप्ति भट ने पीटीआई को बताया कि मुंबई
की एक साध्वी ने आरोप लगाया है कि
पुजारी विष्णु प्रसाद नंबूदिरी और
सीईओ बी डी शर्मा ने उसके
साथ जून में तब छेड़छाड़ की थी जब वह
प्रख्यात मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए बद्रीनाथ
गई थी।
एस पी ने बताया कि दोनों के खिलाफ भादंसं
की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है
और जांच की जा रही है।
तृप्ति ने बताया कि साध्वी ने दोनों पर धमकी
देने तथा मुंबई में उसकी संप*ि++++++*ा हड़पने का
प्रयास करने तथा पिछले कुछ साल के दौरान उसके परिवार के पांच
सदस्यों की रहस्यमय परिस्थितियों में
गुमशुदगी में उनकी कथित भूमिका होने का
आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया कि इस आरोप की जांच करने के लिए
एक दल मुंबई भेजा गया है कि क्या दोनों ने साध्वी
की संप*ि++++++*ा हड़पने की कोशिश
की।
बद्रीनाथ के पुजारी पर पहले
भी इस तरह के आरोप लगाए जा चुके हैं।
बद्रीनाथ केशव प्रसाद नंबूदिरी के पूर्व
प्रमुख पुजारी को फरवरी 2014 में
गिरफ्तार किया गया था। तब उन पर एक महिला ने
दिल्ली में एक होटल में नशे की हालत में
यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment