सागर :मप्र:भाषा: मध्यप्रदेश में कर्ज से परेशान
और एक किसान ने पिछले 24 घंटों में आत्महत्या कर
ली है।
इसी बीच, मध्यप्रदेश कांग्रेस ने दावा किया
है कि प्रदेश में जून से लेकर अब तक 60 किसानों ने कर्ज एवं
अपनी उपज के वाजिब दाम न मिलने से तंग आकर
आत्महत्या की है।
पुलिस से मिली ताजी रिपोर्ट के अनुसार
पिछले 24 घंटों में सागर जिले के गढाकोटा थानांतर्गत ग्राम पचारा-
पिपरिया निवासी किसान तेजराम कुर्मी :48:
ने खुदकुशी की है।
गढाकोटा पुलिस थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह जगैत ने
बताया कि उसका शव सागर-दमोह रेल ट्रैक पर लिथौरा स्टेशन से
पहले निहोरा पुल के पास आज सुबह मिला।
वहीं, मृतक के बेटे अवधी ने बताया, Þ
Þमेरे पिताजी से कल शाम मुझे फोन किया और बताया कि
वह कर्ज से परेशान है, इसलिए आत्महत्या करने जा रहे हैं। Þ
Þ अवधी ने कहा कि उसके पिताजी पर
लगभग तीन लाख रूपये का कर्ज था। इसके अलावा,
पिछले साल छह एकड़ जमीन पर बोई गई
सोयाबीन की फसल भी चौपट
हो गई, जिससे उनकी चिंताएं बढ गई थी।
हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही
खुदकुशी के कारण के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
इसी बीच, मध्यप्रदेश कांग्रेस के मुख्य
प्रवक्ता के के मिश्रा ने बताया कि पिछले महीने से अब
तक प्रदेश में विशेष रूप से कर्ज से परेशान 60 किसानों ने
खुदकुशी की है। सरकार को इन
आत्महत्याओं पर लगाम लगाने के लिए किसानों के कर्ज को फौरन
माफ कर देना चाहिए।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top