सहारनपुर: उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले मे
थाना बडगांव के अन्तर्गत ग्राम जडौदा पाण्डा में चार लोगों ने एक
युवती से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया।
पीडिता ने थाने मे मामले की रिपोर्ट दर्ज
करा दी है। पुलिस ने एक आरोपी को
गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य की तलाश
जारी है। पुलिस ने युवती को मेडिकल के
लिये भेज दिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिह ने आज
बताया कि जिले के थाना बडगांव के अन्तर्गत ग्राम जडौदा पाण्डा में
20 वर्षीया युवती को चार युवकों ने
अज्ञात स्थान पर बुलाकर उससे कथित गैंगरेप किया।
सिंह ने बताया कि युवती इन युवकों में केवल एक युवक
को जानती थी जिसने किसी काम
के बहाने से उसे बुला लिया जहां पहले से ही मौजूद
उसके तीन अन्य साथी भी
मौजूद थे। इन चारो ने युवती से कथित रूप से गैंगरेप
किया। पीडिता ने मामले की रिपोर्ट थाना
बडगांव मे दर्ज की है। पीडिता ने गांव के
ही दो युवकों अनिल व राजीव को नामजद
किया है जबकि दो अज्ञात के विरूद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि
अन्य की तलाश के लिये पुलिस द्रारा दबिश
दी जा रही है। पुलिस ने
पीडिता के बयान दर्ज कर उसे मेडिकल के लिये भेज
दिया है।
एक अन्य मामले के बारे में सिंह ने आज बताया कि थाना बेहट के
अन्तर्गत ग्राम बबेल बुजुर्ग 50 वर्षीय जमशेर
मानसिक रूप से विकृत बताया जा रहा है। आज उसने
किसी बात पर नाराज होकर अपनी
पुत्री 22 वर्षीय रजनी पर
तमचे से कई फायर किए जिससे रजनी लहुलूहान
होकर वही गिर पडी। इसके बाद जमशेर ने
खुद पर भी गोली चला दी
जिससे वह भी घायल हो गया।
सूचना मिलते ही थाना बेहट पुलिस मौके पर
पहुंची और घायलों को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय
मे भर्ती कराया गया है। घायल के पुत्र अभिषेक ने
भी बताया कि उसका पिता मानसिक रूप से विकृत है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment