श्रीनगर भाषा : कश्मीर के
अनंतनाग जिले में एक अभियान के दौरान आज सुरक्षा बलों और
आतंकवादियों के बीच गोलीबारी
होने लगी जिसमें एक महिला की मौत हो
गई।
अधिकारियों ने बताया कि 44 वर्षीय ताहिरा को मुठभेड़ के
दौरान गोली लग गई थी। उसे अस्पताल ले
जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा
सकी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग के
ब्रेन्ती बटपोरा में लश्कर ए तैयबा के एक
शीर्ष कमांडर सहित आतंकवादियों की
मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आज
तड़के उन्होंने इलाके को घेर कर खोज अभियान शुरू किया।
उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा
बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी
जिसके पश्चात दोनों पक्षों में मुठभेड़ होने लगी।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादी आम
लोगों का इस्तेमाल अपने बचाव के लिए Þ Þमानव ढाल Þ Þ के तौर
पर कर रहे हैं। लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं।
आतंकियों के खिलाफ अभियान अभी चल रहा है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top