जयपुर, 24 अगस्त (भाषा) जयपुर के जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र के सिद्वार्थ नगर में आज एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।
जवाहर सर्किल थानाधिकारी राजेश कुमार के अनुसार शव की पहचान अलवर निवासी श्याम सिंह चौहान (52) के रूप में हुई है। चौहान बागवानी (पेड़ पौधे लगाने) के ठेके लेने का काम करता था। शव पर चाकूओं के वार के निशान मिले हैं।
उन्होंने बताया कि शुरूआती जांच के अनुसार, चौहान की चाकू मार कर हत्या की गई है।
शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment