बगैर दुल्हन लौटी बारात
नवी अहमद: सुमेरपुर-हमीरपुर: बीती रात कस्बे के पैलानी मार्ग पर एक गेस्ट हाउस मे महोबा जनपद के मकरबई गांव से आयी बातार के बरातियो ने शराब पीकर नशे मे धुत होने के बाद जमकर उत्पात मचाया। नशेबाज बरातियो के लिये रखा खाना उठाकर फेंक दिया और खाना बनाने आये हलवाईयो को गाली गलौज कर जमकर पीटा। कन्या पक्ष की महिलाओं ने जब बरातियो के इस कृत्य का विरोध किया तब इन्होने महिलाओं तथा बच्चो को भी मारा पीटा। बरातियो का यह कृत्य देखकर दुल्हन ने फेरे लेने से मना कर दिया। इससे बरातियो मे सन्नाटा पसर गया। मामला थाने तक पहुंचा पुलिस ने दुल्हन को समझाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन वह अपने निर्णय पर अडिग रही और कहा कि उसे ऐसे शराबी खानदान की बहू बनना मंजूर नही है। सुबह दुल्हा बगैर दुल्हन के वापस लौट गया। बताते है कि शनिवार का दिनभर दुल्हन को मनाया गया लेकिन वह फेरे लेने को तैयार नही हुई। थाना क्षेत्र के चन्द्रपुरवा बुजुर्ग निवासी मुन्ना सिंह ने अपनी पुत्री काजल उर्फ शाना सिंह की शादी महोबा जनपद के मकरबई निवासी वीर सिंह के पुत्र लोकेन्द्र सिंह के साथ तय की थी। शादी के सभी कार्य क्रम कस्बे के पैलानी मार्ग मे एक गेस्ट हाउस मे होने थे। 30 जून को तय समय पर बीर सिंह अपने पुत्र की बारात लेकर धूमधाम के साथ आये। मुन्ना सिंह ने भी बारातियो का स्वागत सत्कार सामर्थ के अनुसार किया। स्वागत के बाद जयमाल की रस्म निभाई गई। सब कुछ हसी खुशी निपट गया। इसी बीच खाना खाने गये बरातियो ने खाना खराब होने की तोहमत लगाकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। और टेबलो पर रखा खाना उठा कर फेंक दिया। भगौने आदि भी पलट दिये। साथ ही खाना बना रहे कारीगरो को दौडा दौडा कर पीटना शुरू कर दिया। बताते है कि कुछ महिलाओं ने विरोध किया तो बारातियो ने इनके साथ अभद्रता कर मार पीट करने लगे |
0 comments:
Post a Comment