बुढाना में चमन सिंह चावड़ा ने किया एनकॉउंटर, 5 हजार का इनामी घायल..
मुज़फ्फरनगर बुढाना में जुलाई माह में हुई डकैती में वांछित चल रहे गांव मंडवाड़ा निवासी फुरकान पुत्र भूरा की तलाश में बुढाना कोतवाल चमन सिंह चावड़ा लगे हुए थे फुरकान थानाभवन शामली इलाके में हुई डकैती में मुकदमे में भी फरार चल रहा था इसके बाद पुलिस ने फुरक़ान पर 5 हजार का इनाम घोषित कर दिया।_
_फुरकान की आपराधिक गतिविधियों पर इंस्पेक्टर चमन सिंह चावड़ा लगातार नजर रख रहे थे इसी आधार पर जब कोतवाल को फुरकान के इलाके में होने की सूचना मिली तब पुलिस टीम के साथ चमन सिंह चावड़ा ने फुरकान को घेर लिया।_
_पुलिस से घिरने पर फुरकान ने पुलिस।पर फायरिंग कर दी जवाब में पुलिस ने गोली चलाई जब बदमाश की तरफ से फायरिंग बंद हो गयी तो तालाश करने पर 5 हजार का इनामी फुरकान घायल अवस्था मे पड़ा मिला जिसको पुलिस ने अस्पताल भेज दिया है ।_
0 comments:
Post a Comment