चन्द्र मोहन मिश्रा अमेठी
अमेठी । सूखे की चपेट झेल रहे अमेठी जिले में बिजली एक गम्भीर समस्या बन चुकी है जिले का पारा 33 डिग्री से भी ऊपर जा रहा है किसान के धान की फसल सूख रहे है नहरे सूखी है बस किसान को बिजली ही एक सहारा है अपने खेते की सिंचाई करने के लिए वो भी योगी सरकार नही दे रही है. सरकार में आने के लिए किसानों से किये वादों से मुकर रही है योगी सरकार. कहने को तो ग्रामीण क्षेत्रो में 18 घंटे बिजली देने का फरमान है लेकिन 8 घंटे बिजली मिलना मुश्किल होता जा रहा है. बिजली विभाग का कोई रोस्टर ही नहीं दिख रहा जब मन में आया तब यह बोलकर बिजली कट गयी कि ऊपर से आदेश आया है.न कोई रोस्टर न कोई समय . बस साहब का फरमान हुआ और बिजली गुल. दिन रात की भीषण गर्मी व उमस से बेहाल आदमी रात को भी चैन से सो नहीं पा रहा है. बारिश न होने से और बिजली न मिलने से धान की फ़सल सूख रही है. किसान परेशान है.

0 comments:
Post a Comment