कोलकाता। बांग्लादेश की सीमा से सटे मालदा (पश्चिम बंगाल) से 6.90 लाख रुपए के जाली नोट बरामद किए गए हैं। मालदा में बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के चुरियंतपुर आउट पोस्ट पर बीएसएफ के जवानों ने 2000 रुपए के जाली करंसी बरामद किए हैं*

बताया गया है कि रविवार की देर रात बीएसएफ के जवानों ने देखा कि बांग्लादेश की ओर से एक व्यक्ति ने दो पैकेट भारतीय क्षेत्र में फेका है। उसी समय मालदा का एक व्यक्ति जब पैकेट उठाने लगा तो जवानों ने उसका पीछा किया। इस पर वह नोट का पैकेट छोड़कर भाग निकला।

बीएसएफ के जवानों ने पैकेट को खोला तो उसमें 2000 रुपए के 345 जाली नोट थे। बीएसएफ जवानों ने पैकेट से तीन स्मार्टफोन भी बरामद किए। इसके अलावा बीएसएफ जवानों ने दूसरे आउटपोस्ट मेहरानी से तस्करों के पास से तीन देशी पिस्टल और कई कारतूस बरामद किए हैं।
दूसरी ओर पुलिस ने ओल्ड मालदा इलाके से बांग्लादेश में पशु तस्करी करने वाले गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार कर 90 पशुओं को बरामद किया।


0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top