अशोक श्रीवास्तव अमेठी

अमेठी : इन दिनों गाव की नालियों व गली कूचों में फैली गंदगी व उमस भरी गर्मी से होने वाली संक्रामक बीमारियों से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। संक्रमण की चपेट में आने वालों को उचित इलाज न मिलने से कई दिनों तक पीड़ित होने के बाद यह झोलाछाप से इलाज कराने को मजबूर हैं।

वैसे तो यहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना है फिर भी सुविधाओं के नाम पर यहा विभाग ने कोई व्यवस्था नहीं की है। यहा स्टाफ सहित अन्य चिकित्सा सुविधाओं का टोटा ही बना रहता है। मरीज सरकारी चिकित्सा से इतर प्राइवेट इलाज कराना ज्यादा कारगर समझकर प्राय: झोलाछाप की शरण में चले जाते हैं जहां जमकर उनका आर्थिक दोहन होता है। इतना ही नहीं जब वह इन डाक्टरों के इलाज से ठीक नहीं होते हैं तो लखनऊ जाकर इलाज कराते हैं। इन दिनों लोग वायरल बुखार की चपेट में आकर परेशान हैं। इतने के बाद भी सरकारी चिकित्सा का कोई पुरसाहाल नहीं है। क्षेत्र में कस्बा से लेकर ऊंचगाव, खेममऊ, महोना, जैनबगंज,गौरीगन्ज, अमेठी, जामो, भादर ब्लाक के कई गावों व बाजारों में इन चिकित्सकों का दबदबा है। यह चिकित्सक बेखौफ होकर मरीजों का आर्थिक दोहन करने पर तुले हैं। विभाग के आलाधिकारियों से लोग शिकायत करते हैं फिर भी उनके खिलाफ कार्रवाई करने से कतराते हैं। क्षेत्र के पवन पाठक, अनिल कुमार, राजेश, रामसुंदर, जग्गू कय्यूम आदि ने इन डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की माग की है।

 इस संबंध में सीएमओ डा आरएम श्रीवास्तव ने बताया कि सीएचसी पर इलाज की पूरी सुविधा उपलब्ध है। चिकित्सकों की कमी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top