क़ाज़ी अज़मत
ब्रेकिंग -गुडाही बाजार स्थित आवास में मिले 5 शवो पर बड़ा खुलासा, हत्या के आरोप में सलाखों के पीछे पहुंचा जुगल किशोर जांच में पाया गया निर्दोष, जबकि मुख्य हत्यारे चढ़े पुलिस के हत्थे. ज्ञात हो की बहुचर्चित मौदहा हत्यकांड में पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच पर न्यूज मिरर ने प्रश्न चिन्ह लगाया था, जिसे तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने सिरे से खारिज कर दिया था, लेकिन वर्तमान पुलिस अधीक्षक ने अपने खुलासे में आरोपी जुगल किशोर को क्लीन सीट दे दिया है। साथ ही खुलासे का श्रेय स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय यादव व कोतवाली प्रभारी प्रमेन्द्र कुमार देते हुए पूरी टीम को बताया बधाई का पात्र,
जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी के निर्देशन में सक्रिय स्वाट टीम व कोतवाली पुलिस ने हुई 5 हत्याओं को लेकर किया बड़ा खुलासा, अनावरण में लगी स्वाट टीम के हत्थे चढ़े हत्यारे जबकि 4 माह से सलाखों के पीछे रहा जुगल किशोर जांच में पाया गया निर्दोष, मामला कोतवाली मौदहा अंतर्गत गुडाही बाजार का।
उक्त जानकारी आज पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान देते हुए बताया कि 10 मई को मौदहा कोतवाली के गुडाही बाजार स्थित आवास में 5 शव बरामद हुए थे जिस पर जुगल किशोर व पुष्पेंद्र के विरुद्ध मामला दर्ज कर सलाखों के पीछे भेजा गया था परन्तु उक्त पूरे मामले में कई बिंदुओं को संदिग्ध मानते हुए स्वाट टीम व कोतवाली पुलिस को जांच जारी रखने हेतु निर्देश दिए गए थे ।
फलस्वरूप जुगल किशोर निर्दोष पाया गया व हत्यारो के रूप में मुख्य चेहरे जो सामने आए उनमे पुष्पेंद्र सिंह, अजय सिंह व मूलचंद उर्फ मुलुआ है जिन्होंने लूट के इरादे से हत्याए की चूंकि पुष्पेंद्र किरायेदार था अतः उसने उक्त दोनों साथियों संग हत्या के इरादे से घर मे प्रवेश किया, व शराब पीकर निर्मम हत्याओं को अंजाम दिया।
Home
»
उत्तरप्रदेश
»
मौदहा
»
मौदहा कांड
»
हमीरपुर
» मौदहा सामूहिक हत्याकांड: आरोपी जुगल किशोर को मिली क्लीन सीट : न्यूज मिरर ने उठाये थे सवाल।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment