[सन्तोष प्यसा की इक्स्क्लुसिव रिपोर्ट]
बुंदेलखंड : भरुवा सुमेरपुर (हमीरपुर) ज्ञात हो की  पिछले दिनों मीडिया में खबर आयी थी की कस्बे में  एक बाप ने अपनी ही बेटी का बलात्कार करके रिस्तो व मानवता को कलंकित कर दिया | जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता का चालान करके जेल भेज दिया |
सहयोगी विश्व वीर के साथ न्यूज मिरर के लिए संतोष प्यासा की एक्सक्लूसिव छानबीन रिपोर्ट : न्यूज मिरर ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए, सत्य की पुष्टि के लिए व्यक्तिगत रूप से जब इस प्रकरण में तहकीकात की तो चौकाने वाले तथ्य  सामने आएं | इस प्रकरण के जाँच पड़ताल में पुलिस ने बहुत बड़ी लापरवाही बरती जिससे की आज निर्दोष बाप जेल में है |
ज्ञात हो की आरोपी रंगीलाल भरुवा सुमेरपुर में किराय का कमरा लेकर अपने परिवार के साथ रहता है | रंगीलाल कभी कपडे तो कभी बर्तन की फेरी लगाकर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करता है | रंगीलाल की पत्नी ने जानकारी दी कि उसकी पुत्री रूपा [बदला हुआ नाम] को अमर सिंह नाम के एक शक्श ने बहला फुसला कर अपने प्रेम के जाल में फंसा लिया, और मार्च २०१७ को अपने साथ भगा ले गया | जिसकी  शिकायत रंगीलाल ने थाना सुमेरपुर  में की थी | पुलिस के दबाव की वजह से अमर सिंह ने रूपा को अपने चुंगल से आजाद कर दिया |प्राप्त जानकारी के अनुसार  अमर सिंह लगभग ३५ वर्ष का है | अमर सिंह का विवाह हो चुका है व् इसके २ बच्चे भी है |  रंगीलाल की पत्नी ने आगे बताया की इस घटना के बाद कुछ महीनो तक तो अमर सिंह क़स्बा छोड़कर झाँसी के पास कहीं रहने लगा | लेकिन अभी हाल ही में भरुवा आकर अमर सिंह  रूपा से संपर्क साधने की फ़िराक़ में रहने लगा | एक दिन जब रंगीलाल और उसकी पत्नी बाजार गए थे तो सूना घर पाकर अमर सिंह  आ धमका | जब रंगीलाल और उसकी पत्नी बाजार से वापस आये तो उन्होंने रूपा को घर में नहीं पाया तो उसकी खोज के लिए घर के आस पास देखा | जब रंगीलाल ने अपने घर के  पीछे जाकर देखा तो अमर सिंह व उसकी पुत्री आपत्ती जनक स्थिति में थे | रंगीलाल को देखते ही अमर सिंह ने  किसीसे बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया | वहीँ पिता को देखकर रूपा भी सहम गयी और वहां से भागकर सुमेरपुर थाने में पिता के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया |
वहीँ जब रूपा  से इस बात की  पुष्टि  के लिए पूंछा गया तो उसने चौकाने वाले तथ्य साझा किये | बकौल रूपा " जब उसदिन मेरे पिता ने मुझे  आपत्ती जनक स्थिति में देखा तो मै अपना विवेक खो बैठी, और बिना कुछ सोंचे समझे वहां से  भागी तो रस्ते में मुझे अमर सिंह मिल गया और उसने कहा की, तेरा बाप अब तुझे  जिन्दा नहीं छोड़ेगा तू थाने जाकर अपने पिता के खिलाफ शिकायत कर दे ,  अगर तूने ऐसा नहीं किया और अगर मेरे बारे में पुलिस से शिकायत की तो मै तुझे और तेरे पुरे परिवार को जान से मार दूंगा"|
बिना जांच पुलिस ने किया चालान : पुलिस ने इस प्रकरण में रंगीलाल कि पत्नी का बयान  लेना भी  उचित नहीं समझा | अगर पुलिस रंगीलाल कि पत्नी से घटना कि पुष्टि करती तो शायद इस प्रकरण में पुलिस को सही दिशा मिल सकती थी |  पुलिस ने भी बहुत बड़ी लापरवाही की है | पुलिस ने रूपा के तहरीर के आधार पर बिना जाँच पड़ताल किये ही रंगीलाल का चालान कर जेल भेज दिया |
बलात्कार की पुष्टि के लिए डॉक्टरी जाँच व फॉरेंसिक जाँच में लापरवाही : पुलिस ने इस प्रकरण को हलके में लेते हुए बलात्कार की पुष्टि के लिए महज डॉक्टरी परिक्षण कराया | जबकि बलात्कार किसने किया  इसकी पुष्टि के लिए किये जाने वाला  अति महत्वपूर्ण डी एन ए जाँच करवाना पुलिस ने जरुरी नहीं समझा |
न्यूज मिरर की स्पेशल इक्स्क्लुसिव इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट:
विशेष जाँच सहायक: मुन्ना विश्वकर्मा, विश्व बीर व शिवमोहन सिंह
विशेष सूचना :उपरोक्ट रिपोर्ट का सर्वाधिकार न्यूज मिरर के पास|   

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top