बारपेटा (असम) (भाषा) वन विभाग के
अधिकारियों ने बारपेटा जिले से आज पांच संदिग्ध
शिकारियों को गिरफ्तार कर एक बाघ की खाल
जब्त की है।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार मानस नेशनल
पार्क की पनबारी रेंज के कर्मियों ने आज सुबह
पार्क के पास से पांच शिकारियों को पकड़ा।
शिकारियों की पहचान संजीव बासुमतारी (30),
रंजन दायमारी (26), सुनील बोडो (30), बडु बोडो
(45) और बोनारू बोडो (24) के तौर पर हुई है।
अधिकारियो ने कहा, ‘‘वन विभाग ने 117 फीट की
लंबाई वाले एक तेंदुए की खाल, बाघ की हड्डियों के
157 टुकड़े और एक देशी बंदूक भी बरामद की है।’’
अधिकारियों ने बताया कि शिकारियों ने 25
अप्रैल का पार्क में एक बाघ का मारने की बात
स्वीकार की है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top