फरीदाबाद, (भाषा) हरियाणा के
फरीदाबाद में बादशाह खान अस्पताल के डॉक्टरों
की कथित लापरवाही के चलते एक बीमार बच्ची
को इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई।
इतना ही नहीं अस्पताल द्वारा मृत बच्ची के शव को
घर तक ले जाने के लिए कोई एम्बुलेंस तक मुहैया नहीं
करवाई गई, जिसके चलते बच्ची के परिजन शव को कंधे
पर रखकर घर ले गए।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार फरीदाबाद निवासी 9
वर्षीय बच्ची लक्ष्मी को बुखार होने की स्थिति
में उसके नाना उसे सिविल अस्पताल लेकर आए। बच्ची
को दो दिन पहले भी बुखार आया था, जिसको वह
पहले दो निजी अस्पतालों में लेकर गए लेकिन रुपयों
के अभाव में उन्होंने बच्ची को कोई इलाज नहीं
किया, जिसके बाद वह बच्ची को आज सुबह ही
फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे थे
लेकिन डाक्टरों ने उसे कोई इलाज नहीं दिया और
लापरवाही के चलते उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि बच्ची की मौत के बाद
अस्पताल के डाक्टरों ने उन्हें बच्ची के शव को घर ले
जाने के लिए कहा दिया लेकिन उन्हें कोई एम्बुलेंस
नहीं दी और पैसे के आभाव में वह बच्ची के शव को
अपने कंधे पर ही रखकर घर चल दिए। बच्ची के नाना
कंधे पर शव को रखकर अस्पताल से कुछ दूरी पर ही
पहुंचे थे कि इस पर मीडिया की टीम ने जब उनसे रोक
कर पूछा तो मामले का खुलासा हुआ।
इसके बाद मीडिया कर्मियों ने निजी एम्बुलेंस
बुलाकर बच्ची के शव को घर पहुंचाया।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top