दाजर्ििलंग:भाषा: गोरखा जनमुक्ति मोर्चा :जेजीएम: के
कार्यकर्ताओं की आज सुरक्षा बलों के साथ झड़प हो गई जिसमें इंडियन रिजर्व
बटालियन :आईआरबी: के एक सहायक कमांडेंट की मौत हो गई।
आईआरबी सूत्रों ने बताया कि झड़प में खुकरी लगने से आईआरबी की दूसरी
बटालियन के सहायक कमांडेंट किरण तमांग गंभीर रूप से घायल हो गए।
आईआरबी सूत्रों ने बताया कि तमांग को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।
उधर, जीजेएम सुप्रीमो बिनय तमांग ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पार्टी
के एक जुलूस पर गोली चलाई जिसमें उनकी पार्टी के दो कार्यकर्ताओं की मौत हो
गई।
बहरहाल, एडीजी :कानून-व्यवस्था: अनुज शर्मा ने इस आरोप का खंडन किया और कहा कि पुलिस ने कोई गोली नहीं चलाई है।
Home
»
पश्चिम बंगाल
»
हिंसा
» पुलिस के साथ जीजेएम का टकराव: आईआरबी कमांडेंट की मौत, जीजेएम ने दो समर्थकों की मौत का दावा किया
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment