नयी दिल्ली, भाषा: सरकार ने आज इस बात की पुष्टि की कि जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट :जेएनपीटी: पर उसके एक टर्मिनल का परिचालन ताजा मालवेयर हमले से प्रभावित हुआ है। एक अधिकारी ने कहा कि जहाजरानी मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि जेएनपीटी के एक टर्मिनल का परिचालन माइरस्क हेग के कार्यालय पर हमले से प्रभावित हुआ।

सरकार जल्द इस बारे में रिपोर्ट या बयान साझा करेगी। सामुद्रिक क्षेत्र में परिचालन करने वाली माइरस्क ने इस बात की पुष्टि की है कि उसका परिचालन साइबर हमले से प्रभावित हुआ। कंपनी ने ट्वीट किया, Þ Þहम इस बात की पुष्ट करते हैं कि मंगलवार, 27 जून को एपी मोलर माइरस्क पेटया साइबर हमले से प्रभावित हुई। इससे कई साइटें ओर चुनिंदा कारोबार इकाइयों पर असर पड़ा।

कंपनी ने कहा कि हम स्थिति को देख रहे हैं जिससे इस हमले के असर को सीमित किया जा सके।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top