आजमगढ़, यूपी के आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के च्योटाहिया गांव में बीती रात शराब पीने से दो सगे भाइयों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। देर रात 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच मौतें बताई जा रही हैं।
च्योटाहिया के सगे भाई 50 वर्षीय चरित्र और 80 वर्षीय रामवृक्ष ने गांव में एक व्यक्ति से शराब लेकर गुरुवार रात 8 बजे पी थी। बताया जाता है कि थोडी देर बाद इन दोनों को सिर व पेट में दर्द होने लगा। हालत बिगड़ने पर रात 11 बजे दोनों को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद दोनों ने दम तोड़ दिया। इसी गांव में 18 वर्षीय शिव कुमार, श्याम प्रीत , 70 वर्षीय रामनयन की भी रात 12 बजे तबीयत बिगड़ गई। इन तीनों ने भी वहां से अवैध रूप से बिक रही शराब पी थी।
कुछ देर में इन तीनों को भी सिर में दर्द के बाद आंख से दिखना बन्द हो गया। इन्हें सदर अस्पताल के लिए भेजा गया सुबह 4 बजे तक बारी-बारी से तीनों ने ही दम तोड़ दिया।
इसी थाना क्षेत्र के सलेमपुर एवं रसूलपुर गांव में भी दो लोगों को शराब पीने के बाद हालत बिगड़ने पर सदर अस्पताल भेजा गया। 40 वर्षीय केशव एवं 45 वर्षीय शिवपुरी समेत छह अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। एसपीआरए नरेंद्र प्रताप ने बताया कि मौते तो हुई हैं, ये ज़हरीली शराब से हुई या अन्य वजह से अभी पुष्ट नही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment