पुलिस अधीक्षक के आदेश दर्ज़ हुआ अपहरण और पास्को ऐक्ट का मुकदमा
सुरजीत यादव, मुसाफ़िरखाना
अमेठी - जिले के बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव से 30 जून को दो नाबालिग बच्चियो के अपहरण के मामले में पुलिस अधीक्षक अमेठी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज़ किया.
बताया जाता है कि अपहरण के बाद से नाबालिग की माँ थाने का चक्कर लगा कर थक हार कर 08 अगस्त 2017 मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी. उस शिकायत के बाद हरकत में आई आयी पुलिस अधीक्षक अमेठी ने 24 अगस्त 2017 को थाने में दो नामजद आरोपियो के खिलाफ़ पास्को ऐक्ट का मुकदमा दर्ज़ करने का आदेश दिया जिसमे एक सुलतानपुर व दूसरा फ़ैज़ाबाद जिले का बताया जा रहा है.
रिपोर्ट दर्ज़ होने के दो सप्ताह बीतने के बाद भी आज तक आरोपियो को पुलिस गिरफ़्तार नहीं कर सकी है और न ही अपहृत बच्चियो को बरामद कर पाई है. मामले में पुलिस का टालू रवैया देखकर पीड़ित की माँ उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री सुरेश पासी से मदद मांगने लखनऊ उनके आवास पर गई है लेकिन मंत्री से मदद नहीं मिल सकी. पूरे परिवार का बच्चियो के गम में बेहाल है.
0 comments:
Post a Comment