सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक के साथ युवती की हुई मौत
अशोक श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ अमेठी
अमेठी - अमेठी जिले के गौरीगन्ज थानान्तर्गत क्षेत्र में कार से टकराकर बाइक सवार युवक व युवती की मौत हो गई.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के अत्ता नगर निवासी सूर्यभान सिंह 30 वर्ष अपनी भाभी 33 वर्ष के साथ बाइक से किसी काम से गौरीगन्ज की तरफ़ जा रहा था कि अनियन्त्रित तेज रफ़्तार कार से सामने से टक्कर हो गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना को देख रहे लोगों ने कार का पीछा कर पकड़ना चाहा लेकिन ड्राइवर कार को तेज रफ़्तार में भगाकर आगे ले जाकर कार से उतर कर फरार हो गया. इकट्ठे हुये लोगों की भीड़ ने कार का शीशा तोड़कर उसे आग के हवाले कर दिया.
मौके पर पहुँची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गौरीगन्ज भेज कर जाँच पड़ताल में जुट गई है.
0 comments:
Post a Comment