श्रीनगर,। भारतीय सेना के जवानों ने आज उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में नियंत्रण रेखा से सटे गुरेज सेक्टर में तीन आतंकियों को मारकर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी।
रक्षा प्रवक्ता के अनुसार सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि देखी। जवानों ने घुसपैठियों को ललकारा, जिसके बाद उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी।
उन्होंने बताया, गुरेज सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गयी है। इसमें तीन आतंकी मारे गये हैं।
उन्होंने बताया कि अभी आतंकियों की तलाश का अभियान जारी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment