बेरूत, 19 अगस्त (एएफपी) आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट ने स्पेन के कैंब्रिल्स और बार्सिलोना शहरों में किए दोहरे आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। समूह के दुष्प्रचार संगठन ‘अमाक’ ने आज यह जानकारी दी।
अमाक ने कहा कि कैंब्रिल्स और बार्सिलोना में इस हफ्ते हुए हमलों को ‘‘खिलाफत के सिपाहियों’’ ने अंजाम दिया जिनमें 120 से अधिक ‘‘दमनकारियों’’ तथा यहूदियों को मारा गया या घायल कर दिया गया।
Home
»
»Unlabelled
» आईएसआईएस ने स्पेन में हुए हमलों की जिम्मेदारी ली
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment