मथुरा, :भाषा: उ}ार प्रदेश के मथुरा जनपद में कल  एक गांव बाइक सवार दो बदमाशों ने एक किसान पर ताबड़तोड़ गोलियाँ
बरसाकर उसकी जान ले ली। पुलिस ने
मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुर कर
दी है।
पुलिस के अनुसार मामला बलदेव थाना क्षेत्र के
अवैरनी गांव का है जहां बाइक पर आए दो अनजान
युवकों ने दिनदहाड़े सुनहरी (40) पर तमंचों से गोलियाँ
बरसाईं और रफूचक्कर हो गए।
गांव वाले जब तक कुछ समझ पाते बाइक सवार हत्यारे
काफी दूर जा चुके थे। इस घटना से गांव में दहशत
व्याप्त हो गई है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top