मलप्पुरम,:भाषा: यहां एक परिवार 50
वर्षीय एक व्यक्ति के शव के साथ रह रहा था। संदेह है
कि इस व्यक्ति की मौत करीब एक महीना पहले
हुयी थी।
व्यक्ति के भाई की एक शिकायत के आधार पर
कार्वाई करते हुये पुलिस ने आज एक कपड़े में लपेट कर
रखे गये सईद के बुरी तरह खराब हो गये शव को यहां
कोलुथुर में उसके घर से बरामद किया।
पुलिस ने बताया कि सईद की पत्नी, 21 वर्षीय बेटा
और दो बेटियां शव के साथ रह रही थी।
शिकायत के मुताबिक, माना जा रहा है कि सईद
का कई सप्ताह पूर्व निधन हुआ।
पड़ोसियों ने बताया कि उन्हें नहीं मालूम था कि
सईद की मौत हो गयी है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top