पटियाला, :भाषा: दो समूहों के बीच कल झड़प में घायल हुए एक किशोर की आज अस्पताल में मौत हो गयी जिसके बाद भीड़ ने कुछ वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और कुछ दुकानों पर पथराव किया । पुलिस ने बताया कि झड़प में घायल हुए पारस :19: की यहां अस्पताल में मौत हो गयी जिसके बाद फाउंटेन चौकके निकट लगी हुयी दो कारों को भीड़ ने क्षतिग्रस्त कर दिया और कुछ दुकानों पर पथराव किया । भीड़ ने राज्य परिवहन की दो बसें
भी जलाने की कोशिश की ।
पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए हल्का लाठी चार्ज भी किया और कुछ लोगों को पकड़ा गया । दीरू की मजरी के दो समूहों के बीच कल झड़प हो गयी थी जिसमें किशोर घायल हो गया था । उसे सरकारी राजिंदर अस्पताल ले जाया गया जहां कल उसकी मौत हो गयी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment