ग्रेटर नोएडा,:भाषा: शौच के लिए गई 18
वर्षीय एक युवती का कथित तौर पर
अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने आज यह जानकारी
दी।
कासना पुलिस थाने के प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि
पीड़िता के पिता ने शिकायत में कहा है कि
उनकी बेटी का कल अपहरण कर लिया
गया और इस घटना की गवाह उनकी
पत्नी हैं। यह घटना तब हुई जब लड़की
शौच के लिए नजदीक के खेत में गई थी।
कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लड़की
की तलाश की जा रही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment