प्रतापगढ :उप्र: :भाषा: हथिगँवा थाना क्षेत्र के
मधुकरपुर में आज करंट लगने से दो सगे भाइयों की
मौत हो गयी।
थाना प्रभारी ए के मिश्र ने बताया कि रिषभ :10: और
रितेश :8: घर के बाहर खेल रहे थे। उन्होंने बिजली
का खंभा छुआ, जिसमें करंट उतर आया था।
मिश्र ने बताया कि दोनों भाई गंभीर रूप से झुलस गये।
उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सालय लाया गया जहाँ
चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment