वैसे तो माँ को ममता की मूरत कहा गया है. झाँसी की रानी ने तो अपने देश एवं पुत्र की रक्षा के लिए अपने प्राणो की आहुति तक दे दी थी.
लेकिन  कुछ ऐसी भी महिलाएं है  जिन्हे माँ कहने में भी शर्म आती है.
यह वाकया है चीन का जहाँ पर एक निर्मम माँ ने अपनी ८ माह के बच्चे को बेरहमी से ९० बार कैंची से प्रहार कर बच्चे को मरणांसन  कर दिया. इस अबोध  बच्चे की गलती मात्र इतनी थी की ये भूख से रो रहा था. बजाये स्तन पान कराने के बच्चे की माँ ने झल्लाहट में आकर बच्चे को बुरी तरह जख्मी कर दिया.इस बच्चे की तस्वीर  देख कर आँखों में आंसू आगये.
 खून से लतपथ इस बच्चे के चाचा ने अस्पताल में भर्ती  कराया . जहाँ उसे कुल १२० टांके लगाए गए.
इस प्रकार की अमानवीय घटनाओ से रूह काँप उठती है. और ये सोंचने में मजबूर होना पड़ता है की आज समाज में सहनशीलता और ममत्व का कोई स्थन नहीं बचा.   


  

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top