पंचकूला :हरियाणा:भाषा: बलात्कार के मामले में डेरा
सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को अदालत द्वारा दोषी ठहराये जाने के
शीघ्र बाद यहां उनके समर्थकों ने पथराव किया और अवरोधक तोड़ दिए जिसपर
पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे एवं हवा में गोलियां चलायीं।
फैसला आने के तत्काल बाद महिलाओं समेत कई डेरा समर्थक रोने-चिल्लाने
लगे। कुछ तो उन्मादी हो गए और उन्होंने कथित रुप से एक निजी टीवी चैनल का
ओबी वैन तोड़ दिया।
पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लाने
के लिए आंसूगैस के गोले दागे, पानी की बौछार की तथा लाठियां भांजी।
सीबीआई के वकील एच पी एस वर्मा ने अदालत के बाहर पत्रकारों को
बताया कि सीबीआई न्यायाधीश जगदीप सिंह ने 50 वर्षीय डेरा सच्चा प्रमुख को
बलात्कार का दोषी ठहराया और कहा कि 28 अगस्त को सजा सुनाई जाएगी।
डेरा प्रमुख को कम से कम सात साल की कैद से लेकर उम्रकैद तक
की सजा हो सकती है।
पंचकूला में सैन्यकर्मियों एवं
अर्धसैनिक बलों ने सीबीआई अदालत परिसर के इर्द-गिर्द कमान संभाल रखी थी और
परिसर के समीप के इलाके को सील कर दिया गया था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment