:भाषाः बलरामपुर जिले के सहदुल्लानगर क्षेत्र
में एक शिक्षामित्र ने अपनी पत्नी की लाठी-डण्डों से पीट पीट कर हत्या करने
के बाद आत्मदाह कर ली।
पुलिस सूत्रों ने आज यहाँ बताया कि
सहदुल्लानगर थाना क्षेत्र का निवासी अब्दुल वहीद :48: पिछले कुछ दिनों से
अवसाद में था। कल देर रात उसका अपनी पत्नी अजबुन्निसा :45: से किसी बात को
लेकर विवाद हो गया।
उन्होंने बताया कि वहीद ने अपनी पत्नी
की लाठी-डण्डों से पीट-पीट कर हत्या कर दी और बाद में खुद को आग के हवाले
कर दिया। गम्भीर रूप से जले वहीद को गोंडा अस्पताल ले जाया गया जहाँ इलाज
के दौरान उसकी मौत हो गयी।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment