मुज़फ्फरनगर में इस वर्ष की सबसे बड़ी 22 लाख की लूट का आज पुलिस ने खुलासा करते हुए 16 लाख 10 हजार की नगदी सहित लूट में इस्तेमाल हुई बाईक, 4 तमंचे कारतूस,सहित 4 लूटेरो को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि लूट में सामिल अन्य 3 लूटेरे फरार है।
बीते दिनों जनपद के कस्बा बुढ़ाना निवासी लकड़ी व्यापारी व उसका पुत्र दिल्ली के आढ़तियों से पैसे वसूल कर कार दुवारा आ रहे थे। जब वो बुढ़ाना स्थित अपने आवास पर उतरे तो तीन बाईक सवार बदमाशो ने हथियारों से अंकन्तित करते हुए उनसे 22 लाख की नगदी से भरा बेग छीनकर फ़रार हो गए थे। जिसकी तहरीर बुढ़ाना कोतवाली में दे दी गई।थी जिसमे एसएसपी अनंन्त देव तिवारी ने कई टीम गठित कर लूट के खुलासे में लगा दी थी।जिसमे पुलिस को तब बड़ी कामयाबी मिली जब पुलिस के हत्थे 4 आरोपी लगे जिसके बाद वारदात में इस्तेमाल की गई बाईक तमंचे कारतूस सहित नगदी बरामद कर ली है। इसकी जानकारी एसएसपी अनन्त देव तिवारी ने बुढ़ाना कोतवाली में प्रेस वार्ता कर दी है। लूट का खुलासा होने के बाद व्यपारियो ने पुलिस का फूल मालाएँ पहनाकर स्वागत किया।तो एसएसपी ने लूट का खुलासा करने वाली टीम को नगद इनाम देकर सम्मानित किया। बताया जा रहा है।की उत्तरप्रदेश के डीजीपी सुलखान सिंह ने लूट का खुलासा करने वाली टीम को 50 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top