उत्तर प्रदेश की जौनपुर जिला पुलिस ने खेतासराय क्षेत्र से आज 936 पेटी तस्करी करके लाई गई शराब बरामद की। बरामद शराब की कीमत करीब 32 लाख रूपये आंकी गई है जबकि शराब तस्कर फरार हो गये।
पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि सूचना मिली थी कि जौनपुर और आजमगढ़ में मध्यप्रदेश की बनी नकली शराब बेचने के लिए लाई जा रही है । सूचना पर अपराध शाक्षा की टीम के प्रभारी शशि चन्द चौधरी, सिकरारा के थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव और खेतासराय थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने दीदारगंज-खेतासराय सीमा पर जैगहा इंटर कालेज के पास शराब लदे वाहन को आते देख रुकने का संकेत दिया तो पुलिस को देख दोनो चालक अपनी गाड़ी सड़क पर छोड़कर फरार हो गए।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top