बेंगलूरू ( भाषा ) हाकी इंडिया ने कल से यहां शुरू हो रहे अभ्यास शिविर के लिये 35 संभावित खिलाड़ियों का ऐलान किया है जिनमें पिछले साल जूनियर विश्व कप जीतने वाली टीम के 13 खिलाड़ी शामिल हैं ।

ढाका में होने वाले हीरो एशिया कप में अब सिर्फ45 दिन बचे हैं लिहाजा भारतीय हाकी टीम यहां भारतीय खेल प्राधिकरण पर 40 दिवसीय अभ्यास शिविर में भाग लेगी।

जूनियर विश्व कप विजेता टीम के गोलकीपर विकास दहिया, डिफेंडर दिपसन टिर्की , हरमनप्रीत सिंह, गुरिंदर सिंह, वरूण कुमार, मिडफील्डर हरजीत सिंह, मनप्रीत जूनियर, नीलकांता शर्मा और सुमीत, फारवर्ड मनदीप सिंह, गुरजंत सिंह, सिमरनजीत सिंह और अरमान कुरैशी , गोलकीपर सूरज करकेरा शिविर का हिस्सा होंगे ।

भारत ने यूरोप दौरे पर लगातार दो मैचों में नीदरलैंड को हराया और आस्ट्रिया पर भी जीत दर्ज की । पांच मैचों के यूरोप दौरे पर छह खिलाड़ियों ने सीनियर टीम में पदार्पण किया और वरूण, गुरजंत, अरमान ने पहला अंतरराष्ट्रीय गोल दागा ।

शिविर में युवा खिलाड़ियों के साथ अनुभवी सरदार सिंह, एस वी सुनील, कोथाजीत सिंह, चिंगलेनसना सिंह, एस के उथप्पा, रमनदीप सिंह, आकाशदीप सिंह भी होंगे ।

यूरोप दौरे पर कमान संभालने वाले मनप्रीत ने कहा ,‘‘नये खिलाड़ियों ने यूरोप दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया जिससे हमारा पूल बड़ा हुआ है ।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top