जौनपुर में मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतरा
उत्तर प्रदेश,जौनपुर, उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के राजा हरपालगंज (सिंगरामऊ)रेलवे स्टेशन के पास आज रजनीपुर रेलवे क्रासिंग पर खाली मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया जिससे लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग कुछ समय तक बाधित रहा।
सिंगरामऊ के स्टेशन अधीक्षक राम अवध ने बताया कि लखनऊ की तरफ से वारणसी जा रही खाली मालगाड़ी जब हरपालगंज (सिंगरामऊ) स्टेशन से कुछ दूर गयी तो एक डिब्बा पटरी से उतर गया। चालक एस एम शर्मा ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दी और मालगाड़ी रोककर उसे पलटने से बचा लिया।
0 comments:
Post a Comment