महराजगंज। रक्षाबंधन का दिन महराजगंज
पुलिस के लिए खास रहा। क्योंकि बीते माह में
कोठीभार थाना के अन्तर्गत घुघली से सिसवा
मार्ग पर पिकअप चालक व सेल्समैन से हुई लूट के
आरोपी पुलिस हाथ लग गए। इस घटना में
शामिल 6 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार
कर उनके पास से लूट का माल भी बरामद कर
लिया है।
सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी
आरपी सिंह ने बताया कि बीते 23 जुलाई की
रात कोठीभार थाना क्षेत्र के अंतर्गत घुघली
से सिसवा मार्ग हरपुर पकड़ी के पास से पिकअप
चालक व सेल्समैन को तमंचा दिखाकर एक लाख
अठाइस हजार रुपये, दो मोटर साइकिल पर
सवार चार अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट ली गई
थी। जिस मामले में वादी गणेश प्रसाद
रौनियार के तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था।
उन्होंने बताया कि मामले की गम्भीरता को
देखते हुए सीओ सदर के नेतृत्व में एसओ कोठीभार
और क्राइम ब्रांच की टीम गठित की गई थी
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो
मोटरसाइकिल पर चार बदमाश सवार होकर
खड्डा से सिसवा आने वाले है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम गुरली पुल के पास
गाड़ी बंदी करवा के मोटरसाइकिल सवार
बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जिनके पास
से लूट का मोटरसाइकिल, लूटा गया बैग, डायरी
और नगद बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि उक्त
घटना पिकअप चालक मंटू खरवार व उनके पुराने
नोकर अर्जुन जायसवाल ने योजनाबद्ध तरीके से
चार बदमाशों द्वारा कराई गई है। गिरफ्तार
मोटरसाइकिल सवार बदमाशों की पहचान
गौतम भारती, सचिन राव, विनय
गुप्ता,अभिनव सिंह के रूप में हुई है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top