कोलंबो ( भाषा ) श्रीलंका के खिलाफ चौथे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में कल भारतीय टीम लगातार चौथी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी तो सभी की नजरें महेंद्र सिंह धोनी पर लगी होगी जो इस प्रारूप में 300वां मैच खेलेंगे ।

ऐसे में पूरी संभावना है कि भारत के पूर्व कप्तान धोनी यादगार पारी खेलकर इस मैच को भी स्मरणीय बना दें क्योंकि अभी तक सभी मैच एकतरफा रहे हैं ।


वनडे क्रिकेट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक धोनी से अधिक वनडे सिर्फ सचिन तेंदुलकर ( 463) , राहुल द्रविड़ (344) , मोहम्मद अजहरूद्दीन (334) , सौरव गांगुली (311) और युवराज सिंह (304) ने खेले हैं ।

पिछले मैच में उम्दा बल्लेबाजी करने वाले धोनी उस लय को कायम रखना चाहेंगे। उन्होंने दबाव के हालात में 45 और 67 रन की पारियां खेली जिससे साबित होता है कि अभी उनके भीतर क्रिकेट बाकी है और उनकी नजरें 2019 विश्व कप पर लगी है।

विश्व स्तरीय फिनिशर से रोहित शर्मा या भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ियों के सहयोगी की भूमिका निभा रहे धोनी ने अपने खेल को नया आयाम दिया है ।

इसमें भी कोई शक नहीं कि अकिला धनंजया को छोड़कर कोई भी श्रीलंकाई गेंदबाज भारतीयों पर दबाव नहीं बना सका । भारत श्रृंखला में 3 . 0 से आगे है । विराट कोहली का अगला लक्ष्य बेंच स्ट्रेंथ को मौका देना होगा जिनमें कुलदीप यादव, मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे और शरदुल ठाकुर शामिल है 

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top