जौनपुर, । उत्तर प्रदेश में जौनपुर के बरसठी क्षेत्र में बदमाशों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार बरसठी इलाके के पठखौली सम्पति पाठक गांव निवासी सूरज (21) का शव परियत गांव की सीमा पर पडा मिला। बदमाशों ने कल रात उसकी घर से कुछ दूरी गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पीठ और सिर में गोली लगने के निशान है। हत्या के कारणों का पता नही चल पाया।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top