मॉस्को (एएफपी) रूस के उत्तरी शहर सरगुत में एक व्यक्ति ने चाकू से हमलाकर आठ लोगों को घायल कर दिया जिसके बाद पुलिस ने उसे मार गिराया।
बड़े अपराधों की जांच करने वाली रूस की इन्वेस्टिगेटिव कमिटी ने आज बताया कि हमलावर ने दिन में करीब 11 बजकर 20 मिनट (स्थानीय समयानुसार) पर ‘‘शहर की मध्य सड़कों पर बढ़ते हुए राहगीरों पर हमला किया जिसमें आठ लोग घायल हो गए’’ ।
एजेंसी ने कहा कि इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और हमलावर को गोली मारी जिससे उसकी मौत हो गयी।
घटना मॉस्को से करीब 2,100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शहर में हुई जो तेल संसाधनों से प्रचुर देश के खांटी-मांसी क्षेत्र में है।
खांटी-मांसी क्षेत्र की सरकार ने एक बयान में कहा कि घायल हुए दो लोगों की हालत गंभीर है जबकि पांच की हालत स्थिर है।
बयान के अनुसार हमलावर की अब तक ‘‘पहचान नहीं हुई है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment