दहेज हत्या के आरोप में पति को जेल.
(नवी अहमद) हमीरपुर जनपद के थाना सिसोलर अंतर्गत ग्राम चांदी की एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर मौत हो जाने के बाद उसके पिता द्वारा पति व ससुराली जनों पर मामला दर्ज कराया गया
था। कोतवाली पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर बुुधवार को जेल भेजा है।थाना सिसोलर के ग्राम चांदी निवासी
सुनीता (22) पत्नी कृष्ण कुमार की 5 जुलाई को आग से जलने के कारण संदिग्ध रिस्थितियों में मौत हो गयी थी। उसके पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पति सहित ससुरालीजनों पर दहेज के लिए उसकी पुत्री को जलाकर मार देनेे का आरोप लगाक दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति कृष्ण कुमार को मंगलवार की शाम गांव से गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।
0 comments:
Post a Comment