आगरा। आगरा जयपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ, चार लोगों की मौत हो
गई। हादसा थाना मलपुरा क्षेत्र में पथौली नहर
के पास हुआ है। टूरिस्ट बस और राजस्थान परिवहन निगम
की बस में भीषण टक्कर हुई। इस
हादसे में मची चीख पुकार ने
राहगीरों का दिल दहला दिया। मौके पर जुटे लोगों ने
दोनों बसों में फंसे यात्रियों को बमुश्किल बाहर निकाला। सूचना पर
पहुंची थाना मलपुरा पुलिस ने सभी
घायलों को उपचार के लिए एसएन अस्पताल की
इमरजेंसी भेजा है।
यहां हुआ हादसा
ये हादसा पथौली नहर पर सुबह
तीन बजे हुआ। बताया गया है कि कन्नौज से
टूरिस्ट बस यात्रियों को लेकर राजस्थान गोगा जी
जहारवीर बाबा के दर्शन के लिए जा
रही थी। रास्ते में ये हादसा हुआ
है। बस में तकरीबन 70 लोग सवार थे। हादसा
इतना भीषण था, कि टूरिस्ट बस के चालक और
इस चालक की सीट के
पीछे बैठै एक व्यक्ति की मौके पर
ही मौत हो गई, जबकि दोनों बसों में सवार 20 से
अधिक लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को
उपचार के लिए ले जाते समय एक अन्य व्यक्ति और एक
बालिक ने भी दम तोड़ दिया।
दर्दनाक था हादसा
राहगीरों ने बताया कि हादसा बेहद दर्दनाक था।
दोनों बसें काफी तेज रफ्तार से थीं,
जिसके चलते जब बसें टकराईं, तो तेज आवाज हुई। इस
आवाज के साथ ही चीख पुकार शुरू
हो गई। मौके पर राहगीरों की
भीड़ जुटना शुरू हो गई। सभी ने
अपने अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए और बचाव
कार्य में जुट गए। सूचना थाना मलपुरा पुलिस को
दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचते
ही घायलों को उपचार के लिए भेजने का कार्य शुरू
कर दिया। इस हादसे में टूरिस्ट बस का चालक बुरी
तरह बस में फंसा हुआ था, उसके शव को निकालने के लिए
पुलिस को बड़ी मशक्कत करनी
पड़ी।
इसलिए हुआ हादसा
इस हादसे का कारण सीमा से अधिक रफ्तार के
अलावा इस मार्ग को भी बताया जा रहा है। इस
समय इस मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य चल रहा
है, जिसके चलते मार्ग को दोनों ओर से बड़ा करने के लिए
आधा फीट गहरा खोदा हुआ है। बचाव के दौरान
यदि बस चालक बसों को मार्ग से नीचे
भी ले जाते, तो बसें पलट सकती
थीं। वहीं इस मार्ग
मिट्टी से भरी बोरियां रखीं
गई हैं, जिनसे ये मार्ग और भी सकरा हो गया
है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment