समाधान दिवस में आये 20 मामले एक भी नही निपटा
नवी अहमद: हमीरपुर: थाने में आयोजित समाधान दिवस में 20 शिकायतें दर्ज की गयी। मौके पर किसी का निस्तारण नही हो सका है। निस्तारण के लिये टीमें बनाई गयी है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने समाधान दिवस में पहुंचकर शिकायतों के त्वरित निस्तारण के आदेश दिये है। समाधान दिवस अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम सदर, थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
माह के प्रथम शनिवार को थाने में आयोजित समाधान दिवस में 20 शिकायतें दर्ज की गयी। इनमें राजस्व विभाग से जुड़े 18 मामले तथा पुलिस विभाग से जुड़े दो मामले शामिल है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने समाधान दिवस का औचक निरीक्षण दिनेश कुमार पी ने समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया और मातहतों को त्वरित निस्तारण के आदेश दिये। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक लाल साहब यादव, एसडीएम सदर वीर बहादुर यादव, थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार वर्मा, कस्बा इंचार्ज, देवेन्द्र सिंह यादव, लेखपाल इन्द्रजीत कुशवाहा, गंगा चरन आदि मौजूद रहे

0 comments:
Post a Comment