उत्कल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से छह की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल
,
पुरी से हरिद्वार जा रही उत्कल एक्सप्रेस
मुजफ्फरनगर,खतौली के पास दुर्घटना ग्रस्त ट्रेन में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे में ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतरे हैं। पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए है। राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिए गए हैं। घायलों को निकट के अस्पताल में पहुंचाया गया है। इनमें कई की हालत गंभीर है।_
_हादसा इतना जबरदस्त था कि उत्कल एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर कर लोगों के घरों में घुस गए। इससे काफी नुकसान होने का अनुमान है।
पूरी हरिद्वार कलिंग उत्कल एक्सप्रेस के खतौली स्टेशन पर दुर्घटनाग्रस्त होने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मचा है।_
_हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर आनन-फानन यात्री सहायता केंद्र खोलने की तैयारी चल रही है ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के चार्ट भी निकाले जा रहे हैं।_
_हादसे के मद्देनजर अस्पताल की इमरजेंसी को खाली करा लिया गया है। सभी चिकित्सों को अलर्ट कर जिले की सभी एंब्यूलेंस को घटना स्थल की ओर रवाना कर दिया गया है।_


0 comments:
Post a Comment